"रात" पार्ट २..
" रात" पार्ट २.. अब कहानी का असली मोड़.. सुबह हुई , गाँव के सभी लोग अपने अपने काम पर जाने को तैयार हो रहे थे I रास्ते में जाते वक़्त गाँव वाले ने देखा की चिकित्सालय के बाहर सन्नाटा था , कुछ लोगो ने आपस में बात करने लगे चलो देख के आते है , चिकित्सालय में कोई है या नहीं I गांव वाले ने देखा की डॉक्टर और नर्स नहीं है , सिर्फ कम्पाउण्डर बैठा है , उन्होंने कम्पाउण्डर से पूछा की डॉक्टर साहिबा कहाँ है , कम्पाउण्डर ने कहा वो लोग तो रात में ही चले गए और अभी तक नहीं आये है I गाँव वाले ने कहा कोई बात नहीं आ जायेगे , शहर से आते है ना थोड़ा समय लगेगा I ये कह के लोग अपने काम पर जाने लगे ...