"रात"
😇😬💖 😢😕 " अपना फर्ज हमेशा ईमानदारी से निभाओ " " रात"पार्ट १... आज आप लोगो को एक कहानी सुनाने जा रहा हूँ , कहते है कि यह कहानी एक गाँव कि है , इस गाँव में करीब दस बारह परिवार रहते है , और सभी के घर एक किलोमीटर पे तो किसी कि आधे किलोमीटर पे तो किसी के दो किलोमीटर पर है , इस गाँव के लोगो को आपस में मिलना जुलना बहुत ही कम होता था I क्योंकि गाँव में बहुत कम लोग थे , कुल मिला के पचीस से तीस लोग रहते थे I लोग गाँव से जब शहर जाते या कुछ खरीदारी के लिए या कोई सागसब्जी बेचने के लिए तभी मिलाना जुलना होता था I एक दुसरे कि हाल चाल पूछ लिया करते थे , भाई तुम कैसे हो घर परिवार कैसा है , सब ठीक तो है I यही एक साधन ...