सावधान (बच्चों को टैबलेट या कैप्सूल देने से)
हमारा भारत एक विशाल देश हैं यहाँ हर जाति धर्म के लोग रहते हैं सभी की भाषा भी अलग अलग हैं यहाँ के लोग रोज कमाते हैं और उसी कमाई से अपने बच्चों का भरण-पोषण और घर को चला रहे हैं I घर के बड़े बुजुर्ग दिन भर काम करते हैं, तो जा के एक वक़्त का खाना जुगार कर पाते हैं I लेकिन रहते हैं बहुत ही सुकुन से,ना किसी से लड़ाई-झगड़ा और ना किसी के काम में दखल-अंदाजी करते हैं I इस प्रकार सभी वर्ग के लोग अपनी अपनी हैसियत से कमाते हैं I एक जानकारी आप लोगों को बताना चाहता हूँ.. एक बार की बात हैं तमिलनाडु के पास पील्लाकुप्प्यम नाम का एक गाँव हैं वहाँ एक परिवार था वह परिवार बहुत ही छोटा पति पत्नी और पांच साल का बच्चा था I एक दिन उनके बच्चें को बुखार आया उन्होंने इधर उधर की देशी उपचार किये ताकि बुखार उतर जाये, लेकिन बुखार नहीं उतरा पति पत्नी घबरा गए और बच्चें को गाँव के सरकारी अस्पताल ले गये,वहाँ डॉक्टर ने बच्चे को देखा और कुछ दवाएं लिखी I बच्चें को सरकारी अस्पताल से दिखा के आने के बाद उसी दिन रात में उन्होंने अपने बच्चें को दवा दी I लेकिन गोली निगलते समय वह गले में अटक गया और बच्चें को सा...