सुखी कौन

 
    

मेरा सवाल सुखी कौन हैं ? 

सुखी वही हैं जिसपर कोई कर्ज नहीं हैं,लेकिन ये बात 3000 साल पुरानी हैं ये द्वापर युग की बात हैं उस समय की बात अच्छी लगती हैं हमने तो कहानियों और किताबों में सुना हैं लोग झुट नहीं बोलते थे और एक दुसरे को कभी ठगते नही थे,लोग सच्चे थे और लोग अच्छे थे I

कलयुग आज की बात करते हैं आज कोई सुखी नहीं हैं आज आप लोगों को एक ऐसी जानकारी दे रहा हूँ जो हर किसी की जिंदगी से जुड़ी हुई हैं I लोग गाँव में रहते हैं लेकिन पढ़े लिखे लोग गाँव में रहना पसंद नहीं करते हैं उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की तम्मना रहती हैं I किसी कम्पनी में काम करना शूट बूट टाई पहन कर जाना ,दफ्तर के कर्मचारी सलाम करे ये सब सपने लेकर गाँव से शहर में अपनी जिंदगी शुरू करने के लिए नौकरी,व्यापार और दुकान बहुत सारी सपने शुरू करने के लिये गाँव से या दुसरे शहर से आकर सुखी जीवन की तलाश करते हैं और शहर में अपनी जिंदगी चलाने के लिए क्या क्या नहीं करते हैं अपनी सारी ताकत एजुकेशन मेहनत सभी लगा देते हैं काम तो मिल जाता हैं मगर घर चलाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं कमा पाते हैं काफी मेहनत करते हैं की किसी तरह परिवार को दिक्कत ना हो परिवार खुश रहे ये करते करते कब ये ऑनलाइन लोन के चक्कर में पड़ जाते हैं ये उन्हें भी पता नहीं चलता और एक बहुत बड़ा कर्ज अपने सर पर ले लेते हैं I 

इंसान की आवश्यकतायें अनंत हैं 

लोग सुखी रहने के लिए कर्ज लेते हैं जो व्यक्ति जितना बड़ा उसका उतना बड़ा कर्ज और जो व्यक्ति छोटा उसका छोटा कर्ज लेकिन कर्ज सभी पर हैं और वही कर्ज ले के घूम रहे हैं कभी ये सुख की चीज ले रहे हैं तो कभी सुखी रहने की सामान ले रहे हैं I उन्हें पता हैं की मेरे सर पर कर्ज का एक एक बोझ रखा हुआ हैं फिर भी कर्ज ले रहे I कुछ लोग घर में किसी से ना पुछते हैं और ना किसी को कुछ बताते हैं की वो पैसे कहाँ से ला रहे हैं घर को चलाने के लिए और वो चूपके से ऑनलाइन लोन के चक्कर में फँस जाते हैं घर के माँ पाप पूछते हैं क्या कर रहे हो लेकिन बताते नहीं हैं क्योंकी वो घर को चला रहे हैं उन्हें तो घर के सदस्य माँ पाप भाई बहन और बेटा बेटी खुश रहे ताकि इन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत जीवन में ना आये और ऑनलाइन लोन की गिरफ्त में आ जाते हैं लोन वाले भी जानते हैं की इनको पैसे की बहुत जरुरत हैं ऑनलाइन लोन में पैसे दिखाते हैं ज्यादा मगर जब आपकी पेपर,डॉक्यूमेंट,फोटो और आपकी सारी जानकारी ले लेते हैं फिर ये ऑनलाइन लोन वाले अपने हिसाब से पैसें देते हैं क्योंकी उनकी सारी जानकारी ऑनलाइन लोन वाले के पास आ जाती हैं I ऑनलाइन लोन  तो फटा फट मिल जाता हैं लेकिन जब ब्याज देखते हैं तो दिमाग ख़राब हो जाता हैं ऑनलाइन लोन में ब्याज बहुत अधिक होता हैं और इनका क़िस्त चूका चूका के परेशान हो जाते हैं मगर इनका ब्याज कभी ख़त्म नहीं हो पाता हैं आप अगर क़िस्त ना दे पा रहे हैं तो फिर ये आपको बेइज्जत करना शरू कर देते हैं आपके घर में ऑनलाइन लोन वाले आ के मोहल्ले में हंगामा करते हैं फ़ोन पर आपको और आपके परिवार के लोगों को परेशान और धमकियां देते हैं इस तरह आप बहुत बड़ी मात्रा में पैसे दे चुके होते हैं लेकिन लोन वाले फिर भी आपसे ब्याज लेते रहते हैं I जब ये क़िस्त बढ़ती जाती हैं और आप बजट से बाहर हो जाते  हैं तो ना घर चला पते हैं और ना लोन चूका पाते इस स्थिती में बहुत से लोग अपने आप को खत्म करने पे आमादा हो जाते हैं I 

अभी कलयुग चल रहा हैं इस युग में सब संभव हैं क्योंकी टैक्नौलोजी इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा हैं की मत पूछिए I टैक्नौलोजी के चलते लोग घर बैठे बैठे सब कुछ कर लेते हैं पलक झपकते ऑनलाइन लोन भी मिल जाते हैं बिना कागज वेरिफिकेशन (जाँच) के,लोग समझते हैं हमने लोन वाले को बेवकूफ बना दिया मगर ये गलत हैं एक बार आपने ऑनलाइन लोन लिया की चालू हो गया आपका ब्याज आप समय पर क़िस्त दे या ना दे आपका ब्याज बढ़ता रहता हैं फिर आप एक मकरे की जाल में फँस जाते हैं I

प्राचीन काल में लोग साहूकार,पड़ोसी और गाँव के सबसे धनी आदमी से कर्ज लेते थे और अपने सामर्थ के हिसाब से कर्ज चुकाते भी थे लेकिन आज हम कलयुग में हैं I इस दौर में कर्ज लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग बन चूका हैं लोग बिना कर्ज के घर दुकान इलाज पढाई लिखाई कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकी लोगों की आमदनी बहुत ही कम हैं और नौकरी भी कब तक रहेगी ये भी किसी को मालूम नहीं हैं ऊपर से पहले की अपेछा आज महंगाई बहुत ज्यादा हैं इन्ही सभी सोचने वाली बातों और जरुरत की वस्तु के चलते लोग ऑनलाइन लोन ले रहे हैं और लोन के जाल में फंसते जा रहे हैं I 

             


सारांश :

हमारे देश में ऑनलाइन लोन Apps अनगिनत हैं और ये मकरे की जाल की तरह लोगों को जकड़ता जा रहा हैं और लोग इसमें फँस भी रहे हैं आज अगर सर्वे हो तो हर व्यक्ति लोन के जाल में फँस चुके हैं और अपनी मेहनत की कमाई ऑनलाइन लोन वाले को दे रहे हैं  "सुख कहाँ हैं" आप बताओ !  

1) लोग बैंक में जाने से डरते हैं की बैंक बहुत सारी जानकारी,पेपर,दस्तावेज और कुछ कीमती चीजें सोना चांदी  घर के पेपर गिरवी भी रखवा सकती है I इसलिए मोबाइल के माध्यम से फटा फट लोन सेवा से लोन ले लेते हैं मगर ये बहुत बड़ी भूल हैं I 

2) ऑनलाइन लोन Apps से लोन लेने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो सबसे पहले RBI से उस लोन Apps की जानकारी और verify जरुर कर ले की ये लोन Apps सही हैं या नहीं I 

3) आपके मोबाइल में किसी भी लुभाभने मैसेज Msg से भी खुश ना हो और उस मैसेज Msg में जो लोन वाले लिंक Link भेजते हैं उसे क्लीक Click ना करे ये आपको अपने जाल में फंसा सकते हैं I 

हमारा देश भारत बहुत बड़ा हैं यहाँ भिन्न भिन्न तरह के लोग रहते हैं सब का गुजर बसर हो रहा हैं ईश्वर की कृपा से और सब समायोजन से अपने घर को चला भी रहे हैं और सुखी भी हैं मगर मज़बूरी में घर चलाने के लिए थोड़ा हाथ तंगी में आ जाता हैं I 

भारत में ऑनलाइन लोन देने वाली कम्पनीयों की बाढ़ सी आ गयी हैं ये युवा पीढ़ी को खोखला,ब्लैकमेल और कई गुना अधिक पैसे वसूल रहा हैं जिससे युवा पीढ़ी पैसे के पीछे भाग रहे हैं इसपर कोई ठोस करवाई होनी चाहिए I


Blog : Badal Goswami              

                                                                     ...OSR...

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूमि चौहान..Love You God

Invest money and earn

चमत्कारी शक्स