Invest money and earn


                                 

                               

                                                                                      किस्मत से ज्यादा और समय से पहले किसी को कभी कुछ नहीं मिला, लेकिन अगर सही समय पर सही ज्ञान मिल जाये तो कहते हैं ना  "सोने पे सुहागा"

       इस दुनिया में अगर सबसे अच्छा स्टॉक हैं, इस दुनिया में सबसे अच्छा क्रिप्टो हैं, इस दुनिया में सबसे अच्छा म्यूच्यूअल फण्ड हैं तो आप खुद हो I हमारे यहाँ लोग देखते हैं मेरा पैसा Multiplay हो के 10X, 20X और 30X हो जाये, पर जो पैसे वाले लोग होते हैं वह मेरा पैसा कभी भी Zero ना हो ये सोचते हैं I निवेश में एक समझने वाली दृष्टीकोण होती हैं उसे आप कह सकते हैं Goal Best Planning निवेश में एक Goal होनी चाहिए और ये Goal के around होनी चाहिए I परन्तु निवेश करने से पहले समझाना बहुत जरुरी हैं Right educations Right frame work किस चीज के लिए निवेश करना हैं, कितना करना हैं, कितने समय के लिए करना हैं, क्या Condition होती हैं, कौन से Goal के लिए होता हैं I ये सारी चीजें सीखनी चाहिए और अधिकांश लोग जो ये सिखते नहीं हैं ना हमें सिखाया जाता हैं और ये ना स्कूल में सिखाया जाता हैं और ना कॉलेज में सिखाया जाता हैं और ना ही कोई सीखना चाहता हैं I लोग सीखना नहीं चाहते दूसरों पर निर्भर रहते हैं कोई मुझे मदद कर दे या मुझे बता दे कौन सा Stock हैं जो 10 गुना, 20 गुना, 30 गुना हो जाये उसमें पैसे डाल देने की चाहत होती हैं जब तक ये समझदारी नहीं आएगा थोड़ा मुश्किल हैं पैसें बनाना I

   निवेश एक थाली की तरह होती हैं उस थाली में Mutual fund,ppf,fd,Stock अनेक तरह के निवेश हैं थाली में सब कुछ होना चाहिए I जिस तरह आप खाने की थाली सजाते हैं चावल,रोटी,दाल सब्जी,पापड़,दही और साथ में थोड़ा मीठा हो जाये तो और अच्छा हैं उसी तरह निवेश भी थाली की तरह सजा कर निवेश करे जो करना हैं करें I मगर नियमित तरीके से अपने Capital को सही रखें Capital अगर एक लाख हैं तो उसे Zero मत करें I इस दुनिया में सबसे अच्छा Stock,Cripto,Mutual fund आप खुद हो आप से अच्छा Return कोई नहीं दे सकता हैं आप अपने पे निवेश करो I जो लोग बहुत सोचते हैं, वह कुछ नहीं कर पाते हैं निवेश भी ऐसा ही हैं बहुत सोचोगें तो कुछ नहीं कर पाओगे आप साधारण रहो अपनी थाली सजा लो खाना भी नियमित खाओगें तो जिंदगी भर स्वस्थ और Fit रहोगें I पहले Goal अपना बना ले फिर उसके हिसाब से निवेश करें थोड़ा उसके बारे जानकारी ले फिर निवेश करें I

     हमारे देश में अधिकतर लोगों की Income 25 हजार से कम हैं वह व्यक्ति क्या निवेश करेगा 2,000, 3,000, 4,000 पर अगर उसने अपने Income को 1 लाख रुपया महीने कर लिया तो हो सकता वह 30,000, 40,000, या 50,000 हज़ार तक निवेश कर सकता हैं I पहले आप अपनी आमदनी बढ़ा लीजिये, आमदनी बढ़ाना बहुत जरुरी हैं बिना आमदनी बढ़ाये आप ज्यादा निवेश करेंगे तो आपके लिए Problem हो जायेगा I अगर कोई 25,000 हज़ार कमाने वाला बोलता हैं मैं 3,000 हज़ार Mutual fund में निवेश कर सकता हूँ पर वो Mutual fund 1 साल में ज्यादा से ज्यादा 12% से 13% Persent Return देगा मगर वही 3,000 हज़ार अगर वो अपने Skill पे खर्च करे कोई Course करे कोई Event पर जाये कोई Confrance पर जाए और कोई मिल जाये तो हो सकता हैं उसकी तनख्वाह 25 हज़ार से 50 हज़ार हो जाये 50 हज़ार से आगे जा कर लाख रूपये हो जाये I शुरु में निवेश के साथ साथ अपने ऊपर भी निवेश करना जरुरी हैं और वो चीज Course सीखना चाहिए जो नौकरी में मदद करें I 

     इस समय Skilling करना बहुत आसान हो गया हैं इतना Online Courses हो गया की आप घर बैठे बैठे अपने Skill को बढ़ा सकते हो Stock Exchange और Mutual fund में निवेश मगर साथ साथ अपने ऊपर भी निवेश करें I आपकी skill बढ़ेगी तो तनख्वाह Gain करेगी और फिर आप अपनी थाली को बहुत अच्छे से सजा सकते हैं I 

कहते हैं सही उम्र और सही समय पर अगर कोई निवेश करें तो सोने पे सुहागा हो जाता हैं Warren Buffett कहते हैं मैं 11 साल का था निवेश करना चालू किया मगर मैं लेट हो गया अगर एक व्यक्ति 11 साल में बोल रहा की मैं लेट हो गया तो आप सोच सकते हैं आप कितना लेट हो गये हैं Warren Buffett "की कुल सम्पति करीब 14 लाख कड़ोर रूपये" अभी तो 26.6 हो गया हैं I

     अगर ज्यादा उम्र हो गया तो परेशान होने की जरुरत नहीं उतना Benefit नहीं मिलेगा मगर जो मिल रहा हैं उसको भी क्यों छोड़ना I अगर आप 40 या 45 के हो गये हैं तो आप आज भी निवेश कर सकते हैं ये थोड़ी ना की एक बस छुट गया तो वहाँ तक नहीं पहुँच सकते हैं I 

20 से 25 साल के जो भी व्यक्ति होते हैं सबसे पहले ज्ञान में पैसे डालना चाहिए  

      पहले लोग बेटी पैदा हुई तो चलो 10gm या 1gm सोना खरीद लेते हैं हर महीने I जब लड़की शादी के लायक हो जाएगी तो शादी में काम आएगा या कोई Plot खरीद लेते हैं जब शादी लायक 20, 25 साल की होगी तो Plot का दाम बढ़ जायेगा और उसी पैसे से शादी कर देगें कोई दवाब नहीं था परिवार के लोगों पर, कहने का मतलब कहीं भी निवेश करें आपकी एक Goal होनी चाहिये I लड़की के जन्म से ही शादी के लिए सोना, मकान या Plot लोग एक Goal लगा देते थे I पहले के लोग एक Investment के Against एक Goal लगा देते थे I ये मेरी बेटी की शादी के लिए तो ये बेटे की शादी के लिए या पढ़ाई के लिए एक Goal लगा देते थे But Planning करते थे I आज काल के लोग कोई Planning ही नहीं करते हैं Life के हर Goal होते हैं हर Goal के लिए आप एक Planning कर सकते हैं I अभी के लोगों को Over Information ने kill कर रहा हैं I 

     निवेश का कोई उम्र नहीं होता हैं जब चाहे आप निवेश कर  सकते हैं Every thingh about your goal not about your age.

      Stock,Mutual fund,Cripto आप खुद हो अपने आप की Return 2 साल 5 साल 10 साल 10X कर सकते हो,100X कर सकते हैं,आपकी तनख्वाह 20,000 से 2 लाख पर भी जा सकते हैं वहाँ पर कोई रोक नहीं अगर आप Same अपेक्षा निवेश से करेंगे तो धोखे में रहेंगे,इसलिए निवेश में लम्बे समय तक टिके रहिये,जो करना हैं कीजिये पर नियमित तरीके से कीजिये ताकि आपका Capital Wipe-up Zero ना हो I 

   When you invest in a basket, that basket can never be zero  


Blog : Badal Goswami 

                                              ..osr                                           

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूमि चौहान..Love You God

चमत्कारी शक्स