"रात" पार्ट ३..
"रात"पार्ट ३ .. मौसम ने ली करवट .. प्रधानजी ने दुसरे दिन सुबह को चिकित्सा अधिकारी को फ़ोन किये, सर घर तैयार हो गया हैं I आप डॉक्टर को भेज दीजिये I चिकित्सा अधिकारी ने कहा देखिये प्रधानजी हम लोग अच्छी डॉक्टर को भेज रहे हैं, मगर कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए I प्रधानंजी बोले कोई शिकायत नहीं आएगा सर I गाँव वाले बड़े भोले भाले और समझदार है I आप चिंता मत करो, चिकित्सा अधिकारी बोले ठीक है, कल एक महिला डॉक्टर को भेजा रहा हू, वो सुबह आ जाएँगी I ये बोल के चिकित्सा अधिकारी ने फ़ोन रख दिए I प्रधानंजी ने गाँव वालो को अपने घर बुलावा भेजा I सभी गाँव वाले प्रधानंजी के घर पहुचें I प्रधानंजी अपने झूले में बैठ कर हुक्का पी रहे थे I उन्होंने गाँव वाले को बोले आ गए सब लोग, हमारे गाँव में एक महिला डॉक्टर आ रही है कल चिकित्सा अधिकारी ने कहा की उनको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, कोई भी काम बोले तो काम कर देना I वो शहर से आ रही है, अच्छी...