बेबस बचपन
हमारा भारत देश बहुत विशाल हैं,हमारे देश की जनसंख्या आज के तारीख में विश्व में दुसरे स्थान पर हैं और चीन पहले स्थान में हैं I जिस देश की जनसंख्या ज्यादा होगी वहाँ भूखमरी भी ज्यादा होगी I जिससे बेरोजगारी भी बढ़ेगी लोग अपने पेट भरने के लिये कुछ भी काम करेंगे I देश की आबादी के हिसाब से सभी चीजों की मांग भी बढ़ेगी,मगर आपको हमको सभी को आत्म निर्भर बनना पड़ेगा I देश बचेगा नहीं तो पहले की तरह गुलाम बनने में समय नहीं लगेगा,क्योंकी भारत पर सभी देशों की निगाह है I हमारे देश में गरीबों की संख्या सबसे ज्यादा हैं किसी ज़माने में भारत की आर्थिक स्थिति चीन से बहुत अच्छी थी ४० साल पहले चीन भारत से काफी गरीब देश था मगर अब चीन को मैकेंजी की रिपोर्ट...