अपडेट
“ये ब्लॉग मेरे प्रिये पाठको के लिए हैं जो मेरे ब्लॉग को रोज पढ़ते हैं”
हमारा देश कृषि प्रधान देश
हैं यहाँ हिन्दू,मुस्लिम,सिख,इसाई सभी जाति के लोग रहते हैं और सभी की भाषा
भी अलग अलग तरह की हैं । आज से कुछ ६० साल पहले भारत में गाँव हो
या शहर कितना अच्छा लगता था चारो तरफ
हरियाली पेड़ पौधे चिड़ियों की चक-चकाहट और वातावरण कितना अच्छा था मिटटी की खुशबू
आती थी उस समय लोग एक दुसरे से मिलते थे तो मुस्कुरा कर जैसे वह एक ही परिवार के
हो जब रास्ते से निकलते थे लोगों को कोई फ़िक्र नहीं थी की पैसा ज्यादा कमाना हैं
जो जिस काम में लगे हैं उसे उसी काम में मन लगता था और बहुत खुश भी रहते थे उन्हें बस आज कितना
कमाये ये जानते थे कोई भी त्यौहार हो या
कोई उत्सव बड़े हर्षो उल्लास से मानते थे सभी लोगों में भाई
चारा थी कौन हिन्दू है कौन मुस्लिम,सिख,इसाई वह ये नहीं देखते थे बस पर्व और त्यौहार का आनंद उठाते थे लोगों में
ये झिझक नहीं थी की फलाने के पास इनता पैसा कहाँ से आया वह क्या कर रहा हैं । उस समय की बात ही कुछ और थी लोग किसी बात को ले के चिक चिक नहीं करते थे एक
दुसरे के साथ हमेशा खड़ा रहते थे किसी को कोई दिक्कत आई तो सारे गॉव या शहर में
रहने वाले लोग सभी एक जुट हो कर दिक्कत का निपटारा करते थे ।
जैसे जैसे समय बीतता गया लोगों
की जरूरते भी बढ़ती गयी लोगों की पहचान भी बढ़ती गयी और साथ ही साथ काम भी बढ़ती गयी
लोगों की रोजगार भी बढ़ता गया कहे तो कोई ऐसा चीज कमा नहीं बढ़ता ही गया और जनसंख्या तो बढ़ती ही जा रही है अगर जनसंख्या बढ़ेगी तो
नेचुरल सी बात हैं सभी चीजों की जरुरत भी बढ़ेगी कपड़ालत्ता खान-पान रहन-सहन और
रोजगार ये तो सबसे बढ़ी चीज हैं आज कल के ज़माने में..
भारत उपमहाद्वीप दक्षिण एशिया
में स्थित सबसे बड़ा देश हैं अगर हम देखे तो भौगोलिक दृष्टी से भारत विश्व का
साँतवा सबसे बड़ा देश हैं चीन की जनसंख्या भारत से ज्यादा है । भारतीय जनसंख्या कि दृष्टी में एशिया
में दुसरे नम्बर पर हैं और चीन जनसंख्या में सबसे आगे मतलब प्रथम नम्बर पर हैं ।
अंग्रेजों ने भारत पर लंबे समय तक राज
किया और १५ अगस्त १९४७,को हमारा देश आजाद हुआ २०० साल तक अंग्रेजों
ने हमारे देश में राज किया उस समय की भारत और आज की भारत में कितना अन्तर आ गया
हैं ।
आज अगर हम कहे तो चीन
टेक्नोलॉजी में हमारे देश भारत से काफी आगे निकल चूका हैं क्योंकी हमारे यहाँ
टेक्नोलॉजी बहुत धीरे धीरे आगे बढ़ रही हैं और चीन में हर घर में लोग इंटरनेट से
बहुत पहले ही जुड़ चुके हैं । भारत में कभी २जी कभी ४जी और अब ५जी इंटरनेट आ रही
हैं तो कहने का मतलब ये है की भारत के लोग थोड़ा सक्रिय नहीं हैं और यहाँ की
टेक्नोलॉजी को थोड़ा तेज करना होगा ।
समय ना लगाओ क्या करना हैं ?
लेकिन पहले की अपेक्षा भारत की टेक्नोलॉजी
अब पहले से काफी हद तक ठीक हो गयी हैं बस अब भारत के लोगों को थोड़ा तेज होना पड़ेगा
नहीं तो इनकी रोजगार ख़त्म हो जाएगी । मेरे कहने का मतलब ये हैं की आज से दस साल
बाद जो काम आप कर रहे हो ये सारा काम कंप्यूटर और ५जी वाली मोबाइल करने लगेगी,क्योंकी
अब डिजिटल का जमाना आ रहा हैं मतलब आ चूका हैं,मैं समझाता हूँ जैसे आज से ४० साल
पहले सारा काम बैंक,लेनदेन,खर्चा,कपड़ा खरीदना,राशन के समान,रेलवे की टिकट,हवाई
जहाज के टिकट और बड़े बड़े ऑफिस के फ़ाइल के काम..वेगेरा वेगेरा जो भी हाथो से लिखा
पढ़ी के द्वारा काम होते थे ये सब अब डिजिटल मार्किटिंग के द्वारा संम्पन होना चालू
हो गया हैं । ये मेरी बात आप लोग ध्यान देना क्योंकी लोगों के पास अब समय की बहुत
कमी हो गयी हैं और अभी से लोग डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन के तरफ भाग रहे हैं । आज कई चीजों का डिजिटालइजेशन
हो चूका हैं और कई अभी कई क्षेत्रो में डिजिटलीकरण लगातार चल रहा हैं ऐसे में इस
डिजिटल युग में आप अपना करियर बनाना शुरू कर दो नहीं तो आगे जा कर बहुत पछताओगे
क्योंकी आप जो भी दस से पांच लिखा पढ़ी या ऑफिस में काम कर रहे हो ये सब डिजिटलाइज हो रहा हैं समय रहते सब परिवर्तन करना होगा
नहीं तो नौकरी खतरे में आ जाएगी ।
क्योंकी इंटरनेट ने
हमारे जीवन को बेहतर बनाता जा रहा हैं और हम फ़ोन लैपटॉप के जरिये कई सुविधाओ का आनंद
ले रहे हैं व्यापारी डिजिटल मार्केटिंग को अपना रहे हैं..
जैसे
डिजिटल मार्केटिंग में सोशल मीडिया,मोबाइल,ईमेल,सर्च
इंजिन ऑप्टिमाइजेन (एसईओ)आदि को टूल की तरह इस्तमाल किया जा रहा हैं । किसी भी कंपनी,बिजनस या रोजमर्रे के काम के लिए अब लोग
इंटरनेट मोबाइल का ज्यादा इस्तमाल कर रहे हैं डिजिटल
का भविष्य बहुत ही रोमांचक होने वाला हैं दस साल बाद इस डिजिटल का भविष्य अभी
धुधली सी लग रही हैं यह एक विशाल सुरंग की तरह है लेकिन अभी जो संकेत हैं डिजिटल
का वह बहुत अद्भुत हैं ।
यह पूरी अर्थव्यवस्था को बदल कर रख देगा और मानवता का स्वाभाव भी बहुत तेजी
से बदल रहा हैं,थोड़ा इंतजार करिए नतीजे आयेगें बहुत जल्दी । जो देश डिजिटल के
क्षेत्र में जीतनी जल्दी शुरुआत करेगा वह देश ताकतवर बन कर उभरेगा जैसे चीन को ही
देख लीजिये डिजिटल में वह सबसे आगे निकलने की होड़ में हैं और परचम लहरा रहा हैं ।
आज के ज़माने में हमलोग ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान चाइना का ही इस्तमाल
कर रहे हैं आज नहीं तो कल चीन बहुत ही शक्तिशाली देश बन जायेगा । क्योंकी वह डिजिटल और इंटरनेट की दुनिया में सबसे आगे
भागने की कोशिश कर रहा हैं । इस भाग दौर की जिंदगी में चाइना अंदर ही अंदर
टेक्नोलोगी के मामले में काफी आगे निकल चूका हैं । अब ज्यादातर कम्पनियां क्लाउड
में कारोबार कर रहे हैं अपने व्यवसायों को आधुनिक बनाना कार्य को कुशलता पूर्वक
तेजी लाना और सुरक्षा को मजबूत करना ये सब डिजिटल मार्केटिंग और इंटरनेट की वजह से
तेजी से काम कर रहा हैं । कुछ समय बाद क्लार्क,अकाउंटेंट,ड्राईवर,सामान बेचने वाले
रिटेलर,कैमरा फोटोग्राफ़र सामान उठने वाले,लिखा पढ़ी से काम करने वाले और भी बहुत
सारी काम जो रोज लोग दफ्तर में बैठ कर करते हैं ये सब डिजिटाइजेशन और इंटरनेट इन
सभी को बेरोजगार कर देगा ।
क्योंकी समय किसी की इंतजार नहीं करती
मेरा ये ब्लॉग लिखने का मतलब हैं की हमारे जितने भी दोस्त,भाई,बहने मेरे
ब्लॉग को रोज पढ़ते हैं आप लोग अगर थोड़ा अपने क्षेत्र से हट कर कुछ अलग करना और
अच्छा पैसा कमाना और अपनी नौकरी बरक़रार रखना चाहते हैं तो अपने ऑफिस में दस से पांच
जो काम आप रोज करते हैं उसे अभी से (डिजिटल टेक्नोलॉजी) कंप्यूटर,लैपटॉप और मोबाइल
के मध्यम से काम करना सीख लेने की चेष्टा करना शुरू कर दे नहीं तो आपके समाने आप
ही के पोस्ट पर किसी डिजिटल में काम करने वाले व्यक्ति को नियुक्ति कर देंगे और आप
को कहेंगे की ये व्यक्ति ऑफिस का सारा काम कर लेगा ये कंप्यूटर में मास्टर हैं ।
मैं आपको ये सब बातें क्यों बता रहा हूँ मैं अपने ब्लॉग में लिखा की आपको मजेदार
और जागरूक करने की बातें लिखूंगा जो आपको पढ़ने में अच्छा लगेगा और आप कुछ सीख
सकेंगे, इसलिए ये ब्लॉग लिखा हूँ“
सन,१९८० में डिजिटल मार्केटिंग
इंटरनेट की सर्वप्रथम स्थापित करने की कुछ
प्रयास किये गये परन्तु यह संभव नहीं हो पाया फिर १९९० की दशक में इसका नाम और
उपयोग शुरू हुआ । सन,२०२२-२०२३ में डिजिटल करेंसी जारी करने की घोषणा हुई । डिजिटल
इंटरनेट ने फिर धूम मचाना शुरु कर दिया और डिजिटल ने इसे सम्मोहक और ज्ञानवर्दक बना
दिया ।
आप देख रहे हो की एक मोबाइल ऐप से
सारा विजनस हो रहा हैं लेकिन आज की तुलना में दस साल बाद ज्यादा आसान हो जायेगा
क्योंकी डिजिटल इंटरनेट तेजी से अपना पैर पसार रहा हैं,इसमे मार्किटिंग,डिजिटल मीडिया,संचार,वेबसाईट,ग्राफिक्स,अंगेजी
और लिवरल आर्ट्स के ही लोग ज्यादा से ज्यादा इस क्षेत्र में काम करने वाले होंगे
क्योंकी सब डिजिटलाइज हो चूका होगा,अभी तो आप देख रहे हो पर कुछ साल बाद डिजिटल
तकनीक ऐसा हो जायेगा की आप अपना सारा काम जहाँ हो वही से कर सकोगे,आप घर से,पार्टी
से,बाथरूम से,पहाड़ से,पार्क से और सफ़र में हैं मतलब की आप कही भी रह कर काम कर
सकेंगे,क्योंकी डिजिटालइजेशन होने पर सब एक मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप में सीमित हो
जायेगा तो फिर दस से पांच की ड्यूटी कहाँ गयी । आज कल तो अधिकतर कंपनीयां
बोलती हैं की आप घर बैठे ही काम कीजिये
दफ्तर आने की जरुरत नहीं हैं
“समय ना लगाओ क्या करना हैं अपनी पहचान खुद बनाओ,
क्योंकी समय किसी की इंतजार नहीं करती"
Blog : Badal Goswami
..osr..

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.