मास्क..
वही आँखों में तस्वीरे आने लगता हैं की मरीजों को इलाज करते डॉक्टर पी पी किट पहने सामने खड़ा हो और कोई मरीज एम्बुलेंस में जा रहा हो कोई अपने परिवार के लिए ऑक्सीजन की सिलेंडर ले के भाग रहा हो लम्बी लम्बी लाइने दवाई के दुकानों में लगी रहती थी और अगर आपको खांसी जुकाम हो गया तो टेस्ट करवाने चले गए तो स्वस्थ आदमी यही सोचने लगता है की पता नहीं कौन सा टेस्ट करेंगे ये पी पी किट पहने हुए डॉक्टर स्वस्थ आदमी भी उस समय बीमार समझने लगता अपने आप को और सोचता की मुझे क्या हो गया भगवान मेरी टेस्ट नेगेटिव कर देना ये प्रार्थना करने लगते है वास्तविकता में घबराहट सभी को लगता था कोरोना के टेस्ट से चाहे वो कोई बलशाली व्यक्ति क्यों ना हो ये एक दशहत सा मौहौल हो गया था कोरोनो के उस समय लोग आपस में अपने घर वाले से ही डरने लगे थे जरा सा किसी ने खांस या छींक मार दी तो लो भाई हो गया उसका काम अब तो टेस्ट करवाओ नहीं तो अलग कमरे में अकेले रहो और तो और अगर खुदा ना खासता टेस्ट में जरा सा भी कोरोना का अंश आ गया तो सारा परिवार उससे मुहं मोड़ लेते थे मगर कोई करे तो क्या करे पहले अपने आप को बचाने में लगे रहते थे ये २०१९ की बात हैं..
मुझे आज भी
याद है २०१९ के दिसम्बर का महीना उस यादगार महीने को हम कभी नहीं भूल सकते हैं हम पूरा
परिवार शिर्डी से घूम के आये ही थे की दो तीन दिन बाद ऑफिस में चर्चा होने लगा की चाईना
से एक कोरोना वायरस आया है जो की बहुत ही खतरनाक हैं और यह एक दुसरे में बहुत
जल्दी फैलता हैं और इससे मौत बहुत जल्दी हो जाती हैं करीब एक सप्ताह के बाद ऑफिस
बंद हो गया
चारो तरफ हाहाकार मचने लगा कोरोना कोरोना फिर कुछ दिनों बाद पुरे देश में लॉगडाउन लग गया और पूरा देश जैसे शांत हो गया हो हर जगह सन्नाटा छा गया था लोग घरो में ही दुबके हुए थे कोई घर से बाहर नहीं निकलते थे सड़को में एका दुक्का गाड़ी चल रही थी वो भी फुल सरकार की परमिशन से ऐसा था उस समय का माहौल बहुत ही डरावना
आज ही
का दिन था २ साल पहले यह वायरस चीन की हुबेई प्रांत के वुहान शहर से शुरुआत हुई थी
यह मध्य दिसम्बर २०१९ में कोरोना का पहला मामला आया था
मेरे ओर से सभी भाई बंधू मम्मी पापा
देश के सभी लोगों से अपील है की आपकी सेहत आपके हाथ में हैं आप चाहेंगे तो परिवार
के सभी लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते है फिर से देश में लॉगडाउन की स्थिती ना
आने दे क्योंकी जिंदगी बहुत प्यारी है इसे सुन्दर बना के रखे और इस कोरोना वायरस को
हम लोग मिल के हराएंगे और हम इस वायरस से जीतेंगे
कृपा इनका पालन करे..
१) नियमित रूप से घर को साफ़ सुथरा रखे
२) नियमित रूप व्यायाम
और योगा करे
३) खाने पीने के सामान को अच्छी तरह साफ़ कर खाये
४) बाजार के फ़ास्ट फ़ूड को कम खाये
५) हाथ को साबुन पानी से अच्छी तरह साफ़ करे
६) भीड़ भाड़ वाले जगह में ना जाये और
अंतिम बहुत जरुरी बात सदा याद रखे मास्क जरुर पहने और छोटे छोटे बच्चों को बाहर ले जाये तो मास्क पहना के ही ले जाये..
Blog: Badal Goswami
...osr...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.