"मोटापा घटाने का सबसे बड़ा सच"
| आप कौन सा एक्सरसाइज़ करते हैं |
बादल गोस्वामी
कुछ अलग कहानियां.com
पढ़ने का समय : 4 मिनट
"रोज दौड़ने के बाद भी वजन क्यों नहीं घटता ?"
लोगों का मानना हैं की जिम जाने से मोटापा कम होता हैं I लेकिन यह तथ्य सही नहीं हैं, हमारे शरीर का चर्बी (फैट) एक दम से कम नहीं होता हैं I हमारा शरीर प्रकृति के पांच तत्वों से बना हैं, पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश I लेकिन वैज्ञानिक दृष्टीकोण यह कहता की हमारा शरीर हाईड्रोजन, नाइट्रोजन, कैल्शियम और फास्फोरस से मिलकर बना हैं I शरीर कई बातों पर निर्भर करता हैं I
पृथ्वी तत्व शरीर को मजबूती और स्थिरता देता हैं I
जल तत्व शरीर में नमी और जीवन बनाए रखता हैं I
अग्नि तत्व भोजन को ऊर्जा में बदलने का कार्य करता हैं I
वायु तत्व स्वास और शरीर की गतिविधियों को संचालित करता हैं I
आकाश तत्व शरीर में विभिन्न अंगों के लिए स्थान प्रदान करता हैं I इन पांचों तत्वों का संतुलन अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता हैं I योग, संतुलित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली इन तत्वों से शरीर को संतुलित बनाए रखने में सहायक माना जाता हैं I जब प्रकृति और शरीर के बीच संतुलन बना रहता है, तभी सच्चे स्वास्थ्य और सुख का अनुभव होता हैं I
कुछ बिशेष बातें..
मोटापा कम होना जैसें : आप एनर्जी कितना इस्तमाल कर रहे हैं, एक्सरसाइज में गति और कितनी देर एक्सरसाइज किये हैं, चर्बी कितनी कम हुई हैं यह समझाना और शरीर एनर्जी का इस्तमाल कैसे करता हैं I हम जब एक्सरसाइज करते हैं, हर एक्सरसाइज में शरीर का अलग - अलग एनर्जी इस्तमाल होता हैं I
डॉक्टरों का कहना हैं की हमारे शरीर में उर्जा का भंडार हैं, जैसे ग्लाइकोजन यह हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट जो ग्लाइकोजन का रूप हैं, यह हमारे शरीर के लीवर और मांसपेशीयों में जमा होता हैं इससे हमारे शरीर को एनर्जी भागने में, वजन उठाने में सहायता करती हैं I शरीर में शुगर बनाये रखने के लिए लीवर का ग्लाइकोजन काम करता हैं और व्यायाम यानि (एक्सरसाइज) के लिए इंधन मांसपेशीयों के ग्लाइकोजन काम करता हैं I
आप व्यायाम करते हैं, यह ग्लाइकोजन (Glycogen ) शरीर को ताकत प्रदान करते हैं I ग्लाइकोजन (Glycogen) फल, सब्जी और अनाज से मिलता हैं और शुगर मीठा और वाइट ब्रेड से मिलता हैं, इनमे कैलोरी काफी मात्रा में मिलती हैं I लेकिन पोषक तत्व बहुत कम होता हैं, हमारे शरीर में शुगर यानि ग्लूकोज मुख्य रूप से इन जगहों से मिलती हैं I
| हमारे शरीर के लिए फ्रूट्स (फल) बहुत जरुरी हैं |
इन जगहों ग्लूकोज से मिलती हैं
1.खाने से :
हम जो कार्बोहाइड्रेट खाते हैं.. रोटी, चावल, आलू, फल, और अनाज यह पाचन के बाद टूटकर ग्लूकोज बनते हैं और यही खून में जाकर कोशिकाओं को उर्जा देती हैं I
2.लीवर (यकृत) से :
हमारा लीवर ग्लूकोज को हमारे शरीर में ग्लाइकोजन के रूप में एकत्रित करके यानि जमा कर के रखता हैं I जब हम एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर को ताकत यानि उर्जा चाहिए और अगर हम खाना नहीं खाये हैं, तो उस वक्त लीवर ग्लाइकोजन को तोड़कर ग्लूकोज को खून में छोड़ता हैं I
3.शरीर खुद ग्लूकोज बनता हैं :
हमारे शरीर को जब ग्लूकोज की जरुरत होती हैं तो कुछ पदार्थो जैसे प्रोटीन के हिस्सों और अन्य श्रोतों से भी शरीर ग्लूकोज बनाता हैं I
सरल भाषा में समझे :
खाना - ग्लूकोज - खून - कोशिकाएं - उर्जा हमारे शरीर में शुगर को ग्लाइकोजन के रूप में जमा (Store) कर लेता हैं I
"भगवान ने मनुष्य का शरीर बहुत ही फुर्सत से बनाया हैं,लोग इसे विकृत बनाने में लगे हैं"
आप मोटापा कम करना चाहते है, मगर आपको पता होना चाहिए की आपका व्यायाम (एक्सरसाइज) का लक्ष्य क्या हैं I दौड़ (रनिंग) और साइकिलिंग करना भी कैलोरी बर्न के लिए जरुरी हैं, इससे भी मोटापा कम किया जा सकता है I स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं I जब आप रनिंग, साइकिलिंग करते हृदय गति यानि 60 से 70 फीसीदी होता हैं, ये हेल्थ के लिए अच्छा होता हैं I मगर यह शरीर के फेट को कम नहीं करता, व्यायाम (एक्सरसाइज) से फेट कम करने का तरीका कैलोरी को खर्च करना, यह मायने नहीं रखता I हमारे शरीर के उन हिस्सों में चर्बी जमा होती है, जहाँ कैलोरी का इनटेक ज्यादा होता हैं और खर्च कम, लेकिन जब आप एक्सरसाइज रनिंग या साइकिलिंग करते हैं तो कैलोरी खर्च ज्यादा करते हैं और इनटेक कम रहता हैं तो शरीर का वजन कम होता हैं I
हेल्थ प्रोफेसर पाउलो कोहेया का कहना हैं
"जब आप धीमी गति से व्यायाम (एक्सरसाइज) करते तो चर्बी और कैलोरी कम खर्च होती हैं I लेकिन आप जब ज्यादा तेजी और तीव्रता से व्यायाम (एक्सरसाइज) करते है, तो शरीर के हर हिस्से से कैलोरी खर्च होती हैं" हमारा शरीर एक्सरसाइज के बाद भी एनर्जी खर्च होती हैं, जब तक आपकी एक्टिविटी सामान्य होती हैं, मसल्स लीवर से ग्लाइकोजन लेते रहती हैं I इंसान जीतनी तेजी से मोटापा कम करते हैं, उसके उम्र, फिटनेस का लेवल जैसे फेक्टर भी काम करते हैं I कुछ लोगों का मेटाब्लोसिम बहुत तेजी से काम करता हैं,उनका फैट स्टोर (Store) भी ज्यादा तेजी से होता हैं I मेटाब्लोसिम उम्र के साथ धीमा हो जाता हैं और उनका मसल्स मास में कमी और फैट का स्टोर होने लगता हैं I
आप एक्सरसाइज करने के बाद क्या खाते हैं वो भी बहुत महत्वपूर्ण हैं I एक्सरसाइज के बाद खाना का असर बहुत पड़ता हैं,मोटापा को कम करने के लिए I एक्सरसाइज के बाद खाना दोनों का सम्बन्ध सीधा पड़ता हैं वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज बहुत महत्वपूर्ण I लेकिन वर्कआउट के बाद आप क्या खाते हैं वो ज्यादा महत्वपूर्ण हैं I एक्सरसाइज के बाद खाने की बहुत इच्छा होती हैं,क्योंकी शरीर को एनर्जी की बहुत जरुरत होती I अगर आप कुछ नहीं खाते हैं तो शरीर आपके फैट से एनर्जी लेता हैं I क्षमता बढ़ाना एक्सरसाइज का,तेजी से दौड़ना ज्यादा वजन उठाना तो वर्कआउट के बाद खाना बहुत जरुरी हैं I इससे आपको रिकवर मिलेगी और अगली बार ज्यादा बेहतर तरीके से ट्रेनिंग कर पाएंगे I ये आपके लक्ष्य पर निर्भय करता हैं I
आप 30 मिनट साइकिलिंग करते हैं तो 300 कैलोरी जलती (बर्न) हैं वही एक पिज्जा स्लाईस खाते ही खर्च की गयी कैलोरी बराबर हो जाता हैं I अगर आप कार्बोहाईड्रेट कम करते हैं तो मोटापा को कम होने में मदद मिलती हैं I ये जरुरी नहीं की आप लगातार एक्सरसाइज करते हैं तो ऐसा हो ये जरुरी नहीं हैं I कार्बोहाइड्रेट कम होने से शरीर एनर्जी चर्बी से नहीं मिलती फिर थकान, मसल्स में कमजोरी शरीर में टिश्यू मसल्स भी ब्रेक हो सकते हैं I
हमारे शरीर में डाइट की भूमिका अहम् हैं वजन कम करने में एनर्जी का जब आप इस्तमाल नहीं करते हैं तो शरीर में फैट जमा होता हैं I जैसे 7000 कैलोरी आधा किलो वजन के बराबर होता हैं I हमारे शरीर के लिए एक्सरसाइज बहुत जरुरी हैं एक्सरसाइज प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए अगर आप अपने शरीर के लिए आधा घंटा नहीं निकल पाए तो आप इन्सान नहीं हो मेरा मानना हैं I
1. सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं..
मोटापा घटाने के लिए शरीर जितनी उर्जा खर्च करता हैं और जितनी कैलोरी लेते हैं, उसका संतुलन जरुरी हैं I एक्सरसाइज के साथ सही खान - पान भी जरुरी हैं I
2. एक्सरसाइज का फ़ायदा..
नियमित एक्सरसाइज शरीर की चर्बी कम करने में मदद करता हैं, मांसपेशियों को मजबूत बनता हैं और शरीर को एक्टिव रखता हैं I
3. कौन सी एक्सरसाइज मदद करती हैं..
तेज चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना और तैरना ये आपके मोटापा को कम करता हैं और एक्टिव बनाता हैं I
4. धीरे धीरे शुरुआत करें...
बहुत ज्यादा मेहनत अचानक करने के बजाय रोज थोड़ा - थोड़ा समय बढ़ाना बेहतर होता हैं I
5. नींद और तनाव भी जरुरी हैं..
कम नींद और ज्यादा तनाव भी वजन बढ़ने का कारण बन सकता हैं I
"मोटापा घटना कोई एक दिन का कम नहीं हैं I सही आदतें, खाना, नियमित एक्सरसाइज (व्यायाम) और धर्य मिलकर शरीर को स्वस्थ बनाते हैं"
"आपकी राय में वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका क्या हैं ? कॉमेंट में बताइए I"
आप इसे भी पढे : "मुन्ना" से मंगरु..
Blog : Baadal Goswami
...osr...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.