2026 में सबसे ज़्यादा डिमांड वाले 6 कंप्युटर कोर्स


आप कंप्युटर में क्या सीखना चाहते हैं..

बादल गोस्वामी 
कुछ अलग कहानियां. com 


पढ़ने का समय : 4 मिनट 



        एक समय था जब लोग सोचते थे कि बड़ी पढ़ाई ही सफलता दिला सकती हैं I लेकिन आज के युग में लोग अच्छी Skill के लिए इधर - उधर कंप्युटर में सर्च कर रहे हैं I मगर हजारों युवा अपने skill के हिसाब से सही skill सीखकर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं I ऐसे 6 Courses जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं I लेकिन इसके लिए मेहनत और लगन की बहुत जरुरत हैं I 

सबसे अच्छे 6 Computer Courses.

        आज के युग में आप 10वीं और 12वीं की पढ़ाई के बाद भी बहुत कुछ करके कमाई कर सकते हैं और इसके जरिये आप अपने परिवार, दोस्तों की जिंदगी बदल सकते हैं I आप अगर Computer और Internet की Courses कर लेते हैं, तो आप कभी घर में बैठें नहीं रहोगें खूब फ्रीलांसिंग काम कर सकते हैं और जॉब का ऑफर भी मिलेगा I उससे आप अपना करियर बना सकते है I बस सीखने की इच्छा होनी चाहिए और धर्य बना के रखना होगा, यही हुनर आपके करियर बना सकते हैं I क्योंकी कुछ Course 6 महीने की और कुछ साल भर की होती हैं, बस डटे रहना हैं I सिर्फ आपको Skill को बिल्ड करना है, भले Artificial Intelligence आने से बहुत से लोगों की जॉब जा रही हैं I लेकिन जॉब छीनने के साथ - साथ जॉब के अवसर भी बन रहे हैं I जितनी पुरानी जॉब जा रही हैं, नई जॉब की डिमांड उससे कई गुना तेजी से बढ़ रही है I आप कम पढ़े लिखे हो कोई बात नहीं घबराने की कोई जरूरत नहीं, आपको सिर्फ अपने Skill पर फोकस करना हैं I आप अपने अन्दर कोई ऐसा हुनर विकसित करे और उसके जरिये अपने Career को आगे बढ़ा सके और उसमें आप अच्छे से स्थापित हो सके I 
        
        सबसे पहले आपको पूरी द्ढ़ संकल्व से निर्णय लेना होगा की आप किन Skill में जाना चाहते हैं, अपने अन्दर के Skill को पहचानिये और उसी में आप अपना Career बना सकते हैं, लेकिन फोकस आउट नहीं होना हैं I 

10वीं और 12वीं के बाद भी कई Computer Courses हैं, जो आपको नए - नए अवसर दे सकते हैं, सीखने की इच्छा होनी चाहिए और यही हुनर आपके Career की शुरुआत बना सकते हैं I सफलता केवल बड़ी डिग्री से नहीं, सही Skill से मिलती हैं I आप इन 6 Courses को हुनर बना सकते हैं I 
 
आपके Career को ये 6 Courses नए दिशा दे सकते हैं.. 

1.Cybersecurity Specialist..
2.Digital Marketing Specialist..
3.Graphic Designer..
4.Video Editor..
5.Cloud Platform Engineer..
6.Full-Stack Web Developer..

इन 6 Courses से आप अपनी जिंदगी बना सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं, सिर्फ किसी एक Course को चुनना हैं, दिमाग को सेट कर ले, फिर देखिये आप कहाँ से कहाँ पहुँच जाते हैं I


Course No 1. Cyber Security Specialist 

        आप इसको 10वीं के बाद और 12th के बाद भी कर सकते है, आपको इस Particular Skill पर फोकस करना हैं I Cyber Security Specialist को Aithical एथिकल हैकर भी बोला जाता हैं I आज के समय में कंपनी का पूरा का पूरा Data इंटरनेट, क्लाउड और साइबर के उपर स्टोर रहता हैं, हर कंपनी के जितने भी डिजिटल प्रोडक्ट, वेबसाइट, एप्लीकेशन और डेटा ये सब Clouds के उपर स्टोर हैं I ये कंपनी हैकरों के डर से कोई डेटा चुरा ना ले और ये सारा डेटा एथिकल हैकर के जरिये हैक ना हो जाये, इसलिए हर कंपनी अपनी डेटा Applications को बचा के रखने के लिए एक Cyber Security Engineer की आवश्यकता होती हैं, जो कंपनी के डेटा और डिजिटल प्रोडक्ट को बचा कर रख सके और कोई हैक ना कर सके, इसको बचाया जा सके I आज कल सभी बड़े छोटे सभी कंपनीयों  को Cyber Security Engineer की जरूरत होती है और उन्हें मोटी रकम देते हैं I इसमें एक बार जॉब लग जाये फिर life का मजा ही कुछ और हैं, रुतवा पैसा सब कुछ हैं I इसमें Certificate Course भी कर सकते हैं I आप इसमें मास्टर बन सकते हैं, बस फोकस पूरा इसी पर देना होगा I

Cyber Security Specialist 

Course No 2. Digital Marketing Specialist

      आज कल इंटरनेट की मांग इतना ज्यादा हो गया की हर कंपनीयां, बिज़नसमैन सभी अपने कंपनी को world wide और Internet के उपर Online ले के जाना चाहता हैं, क्योंकि Competation इतना ज्यादा हो गया I इस कोर्स को अकेले सीखने के बाद बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं I 10वीं और 12वीं के बाद भी कर सकते हैं I अपनी पढ़ाई भी साथ - साथ कर सकते हैं, क्योंकी Digital Marketing Specialist का Course 6 महीना या एक साल का आप कर सकते हैं, Certificate Course भी कर सकते हैं I हर कंपनी अपनी मार्केटिंग को Internet और Cloud के उपर ला रही हैं I Internet Marketing के जरिये अपने लिए क्लायंट्स सर्च कर रही हैं और वहाँ Digital Marketing की जरुरत हैं I इस जॉब में सैलरी अच्छी मिलती हैं I इस कोर्स को Online या Offline लाइन भी कर सकते हैं I सिर्फ एक बात है, कोई भी कोर्स करें तो मन लगा के करें और श्रद्धा के साथ करें, सफलता जरुर मिलेगी I 

Digital Marketing Specialist

Course No 3. Graphic Designer 

        यह Course बहुत ही सुन्दर और मनमोहक वाली Course हैं, इस Course में आप तरह - तरह के फोटो कार्टून को चलना रंग भरना बहुत सारी चीजें हैं, जो की Graphic के माध्यम से Movement करवाते है I यह Course जीवनभर रहने वाली हैं I इनका डिमांड कभी भी खत्म नहीं होता हैं, समय के हिसाब से Updation होती हैं I आप जैसे - जैसे इसमें Update होंगे उतनी ही तेजी से इस Field में आगे बढ़ेंगे, Graphic Designer हर व्यापार के मार्केटिंग विज्ञापन के लिए Graphic Designer की जरूरत होती हैं और ये सारे ग्राफिक डिजाइनर बना के देते हैं I इस Course के लिए आप 10वीं या 12वीं के बाद भी कर सकते हैं और जीवन को सुनहरा बना सकते हैं I

                   Graphic designer 

Course No 4. Video Editor

        Video Editor आज की डेट में एक बहुत ही फलने फूलने वाला Career बन चुका हैं l पहले के Video Editor को आज के युग में और भी नये - नये सुविधाओं से लेस कर दिए हैं I जिससे कि सुन्दर विडिओ बना सकते हैं, साथ ही साथ नये - नये संगीत भी हैं I जिससे विडिओ कस्टमर को बहुत पसंद आ रहा हैं और ये सारा काम Video Editor कर रहा हैं I 

        आज कल Social Media में Reel, Videos, छोटी - छोटी स्टोरी और भी बहुत कुछ ये सब Video Editor कर के दे रहे हैं और ये Digital World में बहुत तेजी से फैल रहा हैं I लोग रातों रात Famous हो रहे हैं, Video Editor आज कि डेट में बहुत ही बेहतर Career बन चुका हैं I Video Editor को हर कंपनी में डिज़ाइनिंग, रील, शॉर्ट विडिओ फिल्म कंपनी को प्रमोशन के लिए अलग - अलग तरीके से विडिओ शॉर्ट होता हैं और फिर उसे Video Editor उसे Edit सजा कर विडिओ मार्केट और टीवी में चलाते हैं I कंपनीयों में आज कल Video Editor कि Requirement बहुत तेजी से बढ़ रहा हैं I 

         आप इसे 10वीं और 12वीं पास होने के बाद भी कर सकते हैं I आज कल अधिकतर Video Editor Freelance काम ज़्यादा कर रहे हैं और नौकरी से ज़्यादा पैसा कमा रहे हैं I आप कोई भी Project ले के घर से ही Editing कर सकते हैं, मगर मेहनत और लगन कि बहुत जरूरी है और फोकस बना के रखना पढ़ेगा I

                   Video Editor

Course No 5. Cloud Platform Engineer

        Internat और Digital कि बात हो रही हैं I आज कल कंपनीयों और बहुत बड़े - बड़े बिजनस कि Data Internat के ऊपर हैं और Digital पर हैं I हमारा सारा Data आज पूरा का पूरा Cloud के ऊपर हैं I पहले के समय मैं Data को फ्लॉपी, हार्डडिस्क, मेमोरीकार्ड, और पैनड्राइव आदि में सुरक्षित बचा के रखते थे I मगर अब Cloud का समय हैं, अब सारा Data Cloud के ऊपर रखते हैं, Gmail भी 15GB से ज़्यादा Storage Space नहीं देता हैं I ऐसे में कंपनीयों का पूरा का पूरा Data कहीं ना कहीं और किसी ना किसी सर्वर के ऊपर हैं I किसी ना किसी Cloud के ऊपर हैं, ऐसे में Cloud Platform Engineer कि Requirment दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, कैसे सर्वर को मैनेज करना हैं I जैसे Networking को उचित तरीके से रखना हैं, Documents Disconnect ना हो I अगर थोड़ी देर के लिए वेबसाइट Disconnect हो जाये तो कंपनी और आपका बहुत बड़ा नुकसान हो सकता हैं I इन सभी चीजों को Cover-Up करता हैं, Cloud Platform Engineer इस क्षेत्र में इनका बहुत डिमांड हैं I यह Skill में आप पैसा कमा सकते हैं, सारा चीज Cloud के उपर हैं और उसे Up-Date करने और ठीक तरीके से व्यवस्थित करने के लिए Job Requirement होती हैं I इसके लिए आप 12वीं पास के बाद इस Particular Course कर सकते हैं, इसमें आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, केवल धर्य और मेहनत की जरुरत हैं 

Cloud Platform Engineer

Course No 6. Full-Stack Web Developer        

         आज के ज़माने में सब कुछ Internet और Online होने के कारण कोई भी काम रुकता नहीं हैं I हर किसी बिज़नस को Online लाने के लिए एक Website की जरुरत होती हैं I Application की जरूरत हैं I आप अपना फोकस कोडिंग के ऊपर लगाना जो आपका कोर्स हैं I इसमे भी  आप 12th के बाद Full-Stack Web Developer का Course कर सकते हैं I आप 6 Month का Full Course भी कर के 
Full-Stack Web Developer बन सकते हैं I आज की डेट में हर बिज़नस को Online आना हैं और Online आने का जो सबसे पहला रास्ता हैं, Website हर किसी को Website की जरूरत हैं, दिखाना हैं तो वेबसाइट बनाना ही होगा चाहे कोई छोटा कारोबार हो या बड़ा बिज़नस सभी के लिए Online आना हैं तो Website बनानी ही होगी I इसके जरिये आसानी से Job ले सकते हैं, पैसा कमाने का बहुत ही अच्छा स्रोत हैं I यह 6 Course आप आसानी से कर सकते हैं, बशर्ते आप को मेहनत और जिस भी Course को आप करते हो उसपे लगातार फोकस बना के रखना पड़ेगा तभी आप एक अच्छे Full-Stack Web Developer बन सकते हैं I  

Full-Stack Web Developer 

 "ये ऐसे कंप्युटर कोर्स हैं जिनकी आज कई उद्योगों में मांग हैं I सही प्रशिक्षण, मेहनत और अनुभव के साथ ये करियर के अच्छे अवसर प्रदान कर सकते हैं I" 
         
        अगर आप पूरी लगन से इन 6 Courses में से कोई एक भी सीख लेते हैं, तो यह आपके सफलता की कुंजी होगी, 10वीं या 12वीं पास के बाद इन Computer Courses के माध्यम से Career शुरू कर सकते हैं I आपकी रूचि और Skill पर लगातार मेहनत करते रहना होगा I       
 

Skill सीखने के बाद अब हौसले की कहानी भी पढ़िए : ""स्लेट से सेटेलाइट" 



Blog : Baadal Goswami 

                                                                      ..osr..




    
   


              

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"पढ़ाई क्यों जरुरी हैं ?"

खरना ( "छठ" महापर्व )

"Mobile से घर बैठे काम करके पैसे कमाने के आसन तरीके जानें (पूरी जानकारी)"